जीपीएफ की राशि नहीं मिलने पर नर्स ने कराया मुंडन चिकित्सा अधिकारियों पर लगाएं रिश्वत के आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शाजापुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें सिविल अस्पताल की एक नर्स ने अपनी जीपीएफ की राशि नहीं मिलने से परेशान होकर अपना मुंडन करवा लिया। शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ एएनएम कृष्णा विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे पति को कैंसर है, मुझे उनके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। मैंने अपने जीपीएफ की राशि निकालने के लिए 4 महीने पहले से आवेदन दिया है, परंतु अधिकारी और बाबू मेरे रुपए निकालने के एवज में मुझसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर मैंने अपना मुंडन करवाया है। एक महिला के लिए अपना मुंडन करवाना बहुत बड़ी बात होती है। वहीं अधिकारी इन आरोपों को नकार रहें है।

Exit mobile version