जनपद अध्यक्ष को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार, ई कक्ष भवन निर्माण की राशि स्वीकृत के एवज में मांगी थी रिश्वत….

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जावद उज्जैन लोकायुक्त ने जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष ने ई कक्ष भवन निर्माण की राशि को स्वीकृति करने के लिए 10 पर्सेंट कमीशन मांगा था।

जानकारी के अनुसार जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर से रिश्वत मांगी थी। बलराम जाट ने गोपाल चारण से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई कक्ष भवन निर्माण की 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए कहा। गोपाल चारण ने इसके लिए 10 पर्सेंट के हिसाब से 50 हजार की रिश्वत मांगी। बलराम जाट ने बसंत श्रीवास्तव निरीक्षक लोकायुक्त से शिकायत की। टीम ने मौके पर पहुंचकर गोपाल चारण को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

संत श्रीवास्तव निरीक्षक लोकायुक्त ने बताया की नीमच जिले के बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ में ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 5 लाख स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट के हिसाब से 50 हजार की रिश्वत जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण ने मांगी थी। बलराम जाट की शिकायत पर आज रिकॉर्डिंग करने के बाद कार्यवाही की गई, तो जनपद अध्यक्ष रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सरपंचों ने भी की थी शिकायत

- Advertisement -

श्रीवास्तव ने बताया है कि कई सरपंचों ने भी जनपद अध्यक्ष के खिलाफ रिश्वत की शिकायत की थी। अन्य सरपंच नाम गुप्त रखने की बात कह रहे थे, इसलिए कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। आज जब बलराम जाट की शिकायत पर कार्रवाई की गई, तो कई और सरपंच भी अब सामने आए हैं। जनपद अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version