चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए , सीहोर में गणेशजी का पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
मंदसौर में चंद्रयान की सफलता की कामना के लिए हवन किया गया। – फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर के मंदिरों में पूजन हो रहा है। मंदसौर में कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तो कहीं हवन किए गए। सीहोर में भगवान श्रीगणेश का पूजन और जाप किया जा रहा है। 

मंदसौर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा की जा रही है। विश्व प्रसिद्ध तलाई वाले बालाजी मंदिर पर इनरव्हील क्लब द्वारा पूजा पाठ कर हनुमान चालीसा का पाठ कर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना की गई तो वहीं नेहरू बस स्टैंड स्थित बड़े बालाजी मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा बालाजी की पूजा पाठ कर हवन किया गया। इसमें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना की गई। विहिप के हेमंत बुलचंदानी ने बताया कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। क्योंकि सारे देश की निगाह चांद पर है अभी हाल ही में रूस का चांद पर पहुंचने का मिशन फेल हो गया। इसलिए हमने बालाजी से कामना की है कि भारत का चंद्रयान 3 आज सफलता पूर्वक लैंडिंग करे।

सीहोर के गणेश मंदिर में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए जाप किया गया। – फोटो : सोशल मीडिया

सीहोर में गणेश मंदिर में पूजा अर्चना का दौर
सीहोर में पूजा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पूजा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित रही। दरअसल, भारत के चंद्रयान 3 की सफलता पर देश-दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इसे लेकर अब भारत में पूजा और प्रार्थनाओं का भी दौर चल रहा है। सीहोर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पूजा की गई। यहां मंदिरों के पंडितों ने पूजा अर्चना की। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए भगवान गणेश से कामना की इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण भी मंदिर में मौजूद रहे।

Exit mobile version