मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक हरि सिंह रघुवंशी बडडा का विजय जुलूस देर रात तक निकला। नगर की प्रसिद्ध होटल गंगा स्वीट्स के संचालक धर्मेंद्र अग्रवाल ने जीत की खुशी में सवा कुंटल लड्डू का वितरण किया। ऐतिहासिक जीत का ऐतिहासिक जुलूस निकाला।नवनिर्वाचित विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने टाइम न्यूज़ से कहा कि क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी। हरि सिंह रघुवंशी गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बात विधायक निर्वाचित हुए हैं।
