गुना शहर में यदुवंश कुल गौरव भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुना शहर में यदुवंश कुल गौरव भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्व यादव समाज एवं धर्म प्रेमी बंधुओ के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई हम आपको बता दें की यह शोभा यात्रा स्थानीय गायत्री मंदिर से आरंभ होकर हनुमान चौराहा हाट रोड निचला बाजार जय स्तंभ चौराहा होकर कार्यक्रम स्थल लक्ष्मीगंज में पहुंची लक्ष्मीगंज में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कलाकारों के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई

यहां पर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतार कर यादव समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस शोभा यात्रा का मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सामाजिक संगठन एवं कांग्रेस भाजपा के नेता गण एवं सभी धर्म प्रेमी बंधु के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के रथ पर पुष्प और इत्र वर्षा करके रथ में विराजमान श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना करके सभी ने आरती उतार कर धर्म लाभ उठाया गुना से सूर्य प्रकाश यादव की रिपोर्ट

Exit mobile version