गुना बस हादसे के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन हरकत में है! गंजबासौदा यातायात पुलिस सूबेदार आशीष राय ने महाराणा प्रताप चौक पर सभी बसों के दस्तावेज चेक किए एवं क्षमता से अधिक सवारी होने पर उन्हें दिशा निर्देश भी दिए गए। ज्ञात रही गुना जिले में बस हादसे में 13 लोग मृत हो गए हैं। जबकि नियम अनुसार बसें नहीं चलाई जा रही थी। बगैर फिटनेस और क्षमता से अधिक सवारी के होने के कारण इस प्रकार के हादसे होते हैं।
