गंजबासौदा – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नेहरू चौक पर विरोध प्रदर्शन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर हुए हमले के विरोध में आज स्थानीय नेहरू चौक पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने धरना दिया एवं इस प्रकार की यात्राओं पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त है।धरने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक जिहादियों का पुतला जलाया। नेहरू चौक से नारे लगाते हुए बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पहुंचे। जहां पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय जयस्तंभ चौक पर एसडीओपी मनोज मिश्रा एवं देहात के थाना प्रभारी गिरीश दुबे भारी पुलिस बल के साथ रहे!

Exit mobile version