विकास पर्व के दौरान हुआ करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही योजना विकास पर्व के अवसर पर गंजबासौदा ग्यारसपुर की विधायक श्रीमती लीना जैन ने ग्राम देरखी, सोठिया,आटासेमर, अनबई, पिपरिया जमीदार,त्योंदा, सिरनोटा,भिदवासन, ग्रामों में 1 करोड़ 57 लाख रुपए के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।एसडीम, तहसीलदार एवं प्रशासनिक अमला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
