केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गैरतगंज पहुंच कर जन सभा को किया संबोधित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेतिक पार्टियां कमर कसकर मैदान में उतर चुकी है। और अपने अपने प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए जोर शोर से मेहनत कर रही है। इसी बीच बीजेपी के प्रत्याशी डॉ चौधरी के समर्थन में जन सभा को सम्बोधित करने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गैरतगंज जनपद पंचायत प्रांगण पहुंचे जहां उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार प्रदेश में जन कल्याण के कार्य कर रही है। शिवराज सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है।चाहे लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाडली बहना योजना,चाहे किसान सम्मान निधि हो या कन्या दान योजना आज प्रदेश में खुशहाली छाई हुई है। वही दूसरी ओर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस जय वीरू की जोड़ी ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए और कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है।

Exit mobile version