कांग्रेस विधायक विशाल पटेल अपने पिता की स्मृति में बेटियों को निशुल्क दहेज एवं राशन सामग्री भेंट की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिस प्रकार कमलनाथ सरकार में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत नवविवाहिता बेटी को उपहार स्वरूप 51 हजार की राशि दी जाती थी ताकि परिजन पर आर्थिक तंगी का बोझ न पड़े ठीक उसी की तर्ज पर देपालपुर के कांग्रेस विधायक विशाल पटेल अपने पिता अजेय विधायक स्वर्गीय जगदीश पटेल की स्मृति में पिछले 3 वर्षों से गरीब असहाय बेटियों के विवाह हेतु महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर रहे हैं जिसमें वो बेटियों को निशुल्क दहेज एवं राशन सामग्री भेंट कर रहे हैं। अब तक विधायक विशाल पटेल द्वारा पांच हजार से अधिक बेटियों को सामग्री प्रदान की जा चुकी है। शनिवार को भी देपालपुर नगर के इंदौर रोड स्थित जगदीश पटेल वेयरहाउस पर 25 बेटियों के विवाह की दहेज एवं राशन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। जिससे बेटियों के परिजनों ने विधायक विशाल पटेल का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version