आज मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में शुजालपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार ने आज अपने समर्थकों के साथ अकोदिया और शुजालपुर में सघन जनसंपर्क किया। शाजापुर जिले की इस विधानसभा मुकाबला काफी रोमांचक होने जा रहा है,क्योंकि यहां कांग्रेस के प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार का मुकाबला भाजपा सरकार के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार से होने वाला है। जिले की तीनों विधानसभा में सबसे हाट सीट मानी जाने वाली इस विधानसभा सीट पर विगत 20 सालों से भाजपा का कब्जा है।हालांकि इस बार जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी सिकरवार को क्षेत्र के मतदाताओं का जो अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उसे देखकर अंदाज अलग गया जा रहा है कि इस बार क्षेत्र की जनता परिवर्तन लाना चाहती है।
