कांग्रेस प्रत्याशी का तूफानी जनसंपर्क जारी जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों का विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी है। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार को आम जनता का बड़ा जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।पिछली बार भाजपा प्रत्याशी और स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार से 5600 के मामूली मतों के अंतर से हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सिकरवार की क्षेत्र में लगातार बनी सक्रियता और तूफानी जनसंपर्क ने इस बार भाजपा की मुस्किलें बढ़ा दी है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस विधानसभा सीट पर अबकी बार सत्ता परिवर्तन का खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

Exit mobile version