क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य तो चल रहे हैं लेकिन उनकी कछुआ गति होने के कारण सालों से यह काम अधूरे पड़े हुए हैं…बासौदा सिरोंज रोड पर बेतवा नदी पर बन रहे पुल का कछुआ गति के कारण वर्षों से काम अधूरा पड़ा हुआ है…करीब 2 वर्ष से बेतवा में भारी बारिश के कारण पुराना पुल दो बार डैमेज हो चुका है! जिसको बार-बार रिपेयर कर दिया जाता है..किंतु नवीन पुल का निर्माण कछुआ गति से होने के कारण पूर्ण नहीं हो सका जिसका जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा! कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक जैन ने भी इन विकास कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं!
