ओलावृष्टि से फसलों में सर्वाधिक नुकसान पूर्व मंत्री औए वर्तमान विधायक फसलों का जायजा लेने पहुचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विदिशा जिले की शमशाबाद,नटेरन विधानसभा क्षेत्र एवं सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है! चुनावी वर्ष होने के कारण क्षेत्र में किसानों के बीच अब राजनीतिक लोगों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है! शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में जहां पूर्व मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा किसानों के बीच पहुंचे तो वर्तमान विधायक श्रीमती राज्यश्री रूद्र प्रताप सिंह भी किसानों के बीच पहुंचे और फसलों का जायजा लिया!ऐसे में कांग्रेस के नेता कहां पीछे रहने वाले हैं कांग्रेस पार्टी से प्रबल दावेदार पूर्व मंडी अध्यक्ष सिंधु विक्रम सिंह भी किसानों के बीच पहुंचे और उनसे मुलाकात की है! प्रकृति की मार से पहले ही किसान परेशान है तो ऐसे में राजनीतिक लोग भी चुनावी वर्ष होने के कारण अपनी राजनैतिक फसल काटने के लिए मैदान में है!

Exit mobile version