जिलेभर में हुई ओलावृष्टि के बाद किसानों में भारी आक्रोश है! इसके पीछे कारण माना जा रहा है कि समय पर बर्बाद फसलों का सर्वे ना होना….इसी को लेकर आज सिरोंज कुरवाई रोड पर दर्जन भर गांव के लोगों ने करीब आधा घंटा तक चक्का जाम किया…मौके पर पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार पहुंचे उनके द्वारा जल्द सर्वे का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ!ज्ञात रहे ओलावृष्टि के कारण विदिशा जिले में सर्वाधिक नुकसान शमशाबाद एवं सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में हुआ है! चुनावी वर्ष होने के कारण सभी राजनैतिक दल किसानों के साथ हमदर्दी जता रहे हैं!अब देखना है किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा मिलता है या नेता राजनीतिक फसल काटते हैं!
