एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अभिभाषक संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/d3ZDtn6hAoY

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अभिभाषक संघ गंज बासौदा के समस्त अधिवक्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया की 2012 में भोपाल में आयोजित अधिवक्ता पंचायत में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समस्त प्रदेश के अधिवक्ताओं के समक्ष एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की बात कही थी।लेकिन अभी तक अमल नहीं हो पाया है। हम मांग करते हैं कि जल्द ही एक्ट लागू किया जाए और अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर सरकार गहनता से विचार करें।अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अखिलेश लाहौरी ने बताया कि शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर आज पुनः ज्ञापन सोपा गया है। ज्ञापन में बड़ी संख्या में गंजबासौदा अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version