एक नहीं, 5 जनआशीर्वाद यात्रा निकालेगी भारतीय जनता पार्टी ने पाँच जनआशीर्वाद यात्राओं की रचना की है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

यात्रा क्रमांक 1 – विंध्य संभाग के चित्रकूट से 3 सितंबर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी करेंगे…

यात्रा क्रमांक 2 – महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी, इसका शुभारंभ भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी करेंगे…

यात्रा क्रमांक 3 – इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर से प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी करेंगे…

यात्रा क्रमांक 4 – उज्जैन संभाग के नीमच से 4 सितंबर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी करेंगे…

- Advertisement -

यात्रा क्रमांक 5 – ग्वालियर ,चंबल संभाग के श्योपुर से 6 सितंबर को प्रारंभ होगी, इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी करेंगे…

यह पाँचों जनआशीर्वाद यात्राएं प्रदेश में 10 हजार 643 किमी की दूरी तय करेंगी।
इस दौरान 678 रथ सभाएं, 211 बड़ी सभाएं होंगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर को इन पांचों यात्राओं का समागम भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा, जिसमें 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे…

कार्यकर्ता महाकुंभ को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करेंगे…”

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा
Exit mobile version