उज्जैन।ढोल धमाके के साथ थुकने की घटना वालों के मकान तोड़ने पहुंची पुलिस-देखे वीडियो

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
https://timenews.today/img/2023/07/Time-News_Montaz1.mp4

महाकाल सवारी के दौरान छत से‎ थूकने वाले बालिग आरोपी के घर बुधवार सुबह बुलडोजर चला। सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और डीजे लेकर घर गिराने पहुंचा। कार्रवाई होने तक शहर के टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी के घर को खाली करवाया। डीजे पर गाने और ढोल बजवाकर मकान तोड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आकाश भूरिया सहित तीन थानों का बल मौजूद रहा। एडिशनल एसपी ने बताया कि मुनादी करवाने का नियम है। इसी के तहत डीजे को लेकर आए थे। सौहार्द्र बिगाड़ने वाले के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है।

https://timenews.today/img/2023/07/%E0%A4%89%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%88%E0%A4%A8%E0%A5%A4%E0%A4%A2%E0%A5%8B%E0%A4%B2-%E0%A4%A7%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%98%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%A4%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B-AhilyaWani.com_2.mp4

मामला सोमवार‎ शाम 6.30 बजे का है। इस दिन सावन का दूसरा सोमवार था। भगवान महाकाल की सवारी के दौरान‎ टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से‎ तीन लड़कों ने थूका और कुल्ला कर‎ पानी फेंका था। घटना में VIDEO के आधार पर पुलिस ने तत्काल‎ कार्रवाई करते हुए एक बालिग समेत‎ तीन लड़कों को गिरफ्तार किया था।‎

आरोपी को मंगलवार को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा जा चुका है। घटना से जुड़े दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

- Advertisement -

सवारी में शामिल लोगों ने बनाया था VIDEO

सावन लोट‎ निवासी भैरवगढ़ ने साथियों की मदद‎ से टंकी चौक के समीप सुपर गोल्ड‎ बेकरी से लगी बिल्डिंग की छत पर‎ तीन लड़कों को थूकते और कुल्ला कर‎ पानी फेंकते देखा था। इसका‎ मोबाइल से VIDEO बनाने के बाद‎ खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई‎ थी। आरोपियों के खिलाफ‎ सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने‎ और सद्भाव बिगाड़ने समेत अन्य‎ धाराओं में केस दर्ज करते हुए‎ रात में ही गिरफ्तार कर‎ लिया था।

VIDEO फुटेज के आधार पर चालान पेश करेगी पुलिस

खाराकुआं थाना प्रभारी‎ राजवीरसिंह गुर्जर ने बताया, मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को‎ कोर्ट में पेश किया।‎ कोर्ट ने आरोपी अदनान‎ निवासी टंकी चौक को सेंट्रल जेल‎ भैरवगढ़ भेज दिया। दो‎ नाबालिग आरोपियों को बाल‎ संप्रेक्षण गृह भेजा गया। VIDEO फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच कर कोर्ट में चालान पेश करेंगे‎।

क्या है VIDEO में?

बाबा महाकाल की सवारी शाम 6.30 बजे टंकी चौराहे पर पहुंचने वाली थी। VIDEO में दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर छत पर कुछ लड़के खड़े हैं। एक मकान की गैलरी में खड़े तीन लड़कों में से एक बोतल लेकर मुंह में पानी भरते दिख रहा है। इसी के पास वाले मकान की छत पर तीन लड़के भी खड़े दिख रहे हैं। इनमें से एक लड़का नीचे की ओर थूकता नजर आ रहा है

Exit mobile version