इस साल नहीं होगी 10वी और 12वी की प्री बोर्ड की परीक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिए निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में हर साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं ली जाती रही हैं, लेकिन विभाग की लेटलतीफी के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है, इसके साथ ही अब सरकारी हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का पूर्व अभ्यास कराया जाएगा..

– इंदौर में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल को परीक्षाओं का पूर्व अभ्यास को लेकर निर्देश दिए हैं, साथ ही ब्लू प्रिंट के आधार पर स्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों के सेट तैयार करने है, जिससे विद्यार्थी के डाउट क्लियर किए जा सके.. इसकी खासबात यह रहेगी कि प्रैक्टिस करने के लिए विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिकाएं भी दी जाएंगी.. फिलहाल स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है, जिसमें कठिन विषयो पर पकड़ मजबूत की जा सके.. बता दे अब लोक शिक्षण संचालनालय प्रश्नपत्र तैयार कराकर स्कूलों को देगा, जिसे विद्यार्थी घर पर हल करेंगे.. स्कूल में शिक्षक उत्तर पुस्तिका जांचकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे, जिन प्रश्नों को विद्यार्थी घर पर हल नहीं कर पाएंगे, उनको स्कूल में शिक्षक हल कराएंगे..

Exit mobile version