इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ एवं बासौदा प्रेस क्लब की संयुक्त बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई! इस बैठक में नगर पालिका परिषद द्वारा पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटित की गई उस भूमि पर भवन निर्माण से संबंधित चर्चा की गई! बैठक में संगठन की सदस्यता को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए! इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के दो सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई! जिसमें सचिन दीक्षित को सह सचिव एवं अंकुर शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया! बैठक में दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे!
