शुजालपुर में इंटरनेशनल फेडरेशन महिला ईकाई ने के दसवे स्थापना वर्ष को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिले में पहली बार एक ‘आम महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में उपस्थित सभी महिलाओं ने पीली ड्रेस कोड में शामिल होकर प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इस कार्यक्रम में ‘आम के व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की गई जिसमें आम के स्वादिष्ट मीठे और नमकीन व्यंजन के स्टाल लगाएं। पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।इस कार्यक्रम में वैश्य फेडरेशन की प्रदेश महामंत्री बीना माहेश्वरी ,संभाग महामंत्री ग्रीष्मा शाह ,जिला अध्यक्ष वीणा गोयल, सहित बड़ी संख्या में महिलाशक्ति मौजूद रहीं।
