/इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गंज बासौदा में हुआ पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम! इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल रामकृष्ण रघुवंशी ने सभी पत्रकारों का स्वागत किया! कार्यक्रम में ग्रुप के डायरेक्टर डॉक्टर शर्मा भी मौजूद रहे। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ग्रुप का अस्पताल विदिशा जिला मुख्यालय पर संचालित होता है। जिसमे स्वास्थ्य सुविधा के बारे में डायरेक्ट द्वारा बताया गया। श्री शर्मा ने कहा कि निर्धन एवं कमजोर लोगों के लिए वह पूरी मदद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव,कैलाश सक्सेना, विजय रघुवंशी विद्रोही ,शैलेंद्र सक्सेना,देवेंद्र रघुवंशी, मंच पर मौजूद रहे। प्रिंसिपल रामकृष्ण रघुवंशी ने संबोधित किया एवं सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
