आचार संहिता के उलंघन पर प्रकरण दर्ज शुजालपुर में तीन लोगों पर हुई एफआईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शुजालपुर में एफएसटी प्रभारी द्वारा शुजालपुर मंडी थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। शुजालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सी-विजिल-एप पर मिली शिकायत पर जांच एफएसटी द्वारा एक बोलेरो वाहन और एक ट्रेक्टर पर बिना अनुमति इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम के बेनर झंड़े लगाएं जाने पर आदर्श आचार संहिता के उलंघन पाए जाने पर रैली की अनुमति प्राप्त करने वाले शुजाउर रहमान पिता अब्दुल रहमान निवासी शुजालपुर सिटी सहित बोलेरो और ट्रैक्टर वाहन मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version