अभिभाषक संघ ने मनाया दीपावली मिलन समारोह शुजालपुर न्यायालय परिसर में हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बीती रात शुजालपुर के अभिभाषक संघ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डिस्ट्रिक्ट जज ललित किशोर गर्ग ने मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अभिभाषक संघ शुजालपुर के अध्यक्ष अजयपाल सिंह जादौन सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंचासीन न्यायधीश गणों का पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच के माध्यम से सभी न्यायधीशों और अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए अभिभाषक संघ द्वारा आयोजित इस सुन्दर आयोजन की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके तिवारी ने किया वहीं सचिव प्रीतम राणा ने आगंतुक अतिथियों को आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version