– राजनीति,शिक्षा,कृषि और अनाज व्यापार में अपना डंका बजाने के बाद अब फिल्मी दुनिया के बालीवुड में भी शुजालपुर का नाम शुमार होने जा रहा है। धीरे-धीरे थियेटर हब बन रहा छोटी आबादी वाले इस शहर में आज-कल एक लघु फिल्म ए लाईफ इनसाईड मी की शूटिंग की जा रही हैं। शुजालपुर के अजितेश गुप्ता के प्रोडक्शन हाउस रियर विंडो इंटरटेनमेंट के बेनर तले और जैकी आर बाला के डायरेक्शन में बन रही मूवी इस फिल्म में नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से पास आउट और आस्कर नामिनेट लगान मूवी में मुखिया जी के किरदार के साथ ही प्रचलित धारावाहिक चिड़ियाघर में केसरी नारायण की भूमिका के साथ अनगिनत फिल्मों व टीवी प्रोग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले थियेटर आर्टिस्ट राजेंद्र गुप्ता के साथ इनायत काजी और सोनाली मोहंती मुख्य किरदार निभा रहें हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर और सिंधिया घराने की पौराणिक राणोगंज समाधि स्थल पर इस फिल्म के कुछ पार्ट की शूटिंग की जाएगी।
