अधूरे विकास…चुनाव आते ही आरोप-पत्यारोप का दौर जारी…?

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में यूं तो स्मार्ट सिटी के तहत कई विकास कार्य स्वीकृत हुए और निर्माण कार्य चल रहे हैं।किंतु कछुआ गति होने के कारण कई विकास कार्य अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं….चाहे शहर की पाराशरी नदी पर बनने वाला ब्रिज हो या जल आवर्धन योजना की लाइन शिफ्टिंग का काम हो…या बेतवा नदी के ब्रिज की बात करें तो वह भी अधूरा पड़ा हुआ है…ग्यारसपुर क्षेत्र में भी कई पुलियों के निर्माण अधूरे पड़े हैं…? क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन के प्रयासों से विकास कार्य तो हो रहे हैं पर उन विकास कार्यों पर कांग्रेस के पूर्व विधायक निशंक जैन गंभीर आरोप लगा रहे हैं…चुनाव आते ही आरोप-पत्यारोप का दौर प्रारंभ हो गया है।

Exit mobile version