FedEx या Blue Dart से आ रहे हैं बिन मंगाए कूरियर, पर इसके पीछे चल रहा है गंदा खेल! नितिन कामत ने किया आगाह
Courier Fraud in India : कहते हैं ठगों का कोई ठिकाना नहीं. फिलहाल तो यह सच ही लग रहा है. पहले सामने से मिलकर ठगी होती थी, फिर ऑनलाइन और साइबर ठगों ने लूटा और अब ठग कूरियर के जरिये आप तक पहुंच रहे हैं.
ठग कॉल कर बताते हैं कि आपके नाम आए पार्सल में ड्रग है.
इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी.
मामला रफा-दफा करने को मांगे जाते हैं पैसे.
नई दिल्ली. ऑनलाइन फर्जीवाड़ा (Fraud) और साइबर ठगी से हम जूझ ही रहे थे कि ठगों ने अब एक और नया पैंतरा अपनाना शुरू कर दिया है. ठग अब आपसे पैसे ऐंठने के लिए फोन नहीं करते और न ही आपके खाते में सेंध लगाते हैं. उनका नया तरीका कूरियर के बहाने आपकी जेब से पैसा निकालना है. ठगी का यह खेल इस हद तक पहुंच चुका है कि जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और अरबपति कारोबारी नितिन कामथ ने खुद लोगों को इसके बारे में आगाह किया है. उन्होंने कहा है कि देश की 2 बड़ी कूरियर कंपनियों फैडएक्स (FedEx) ब्लू डार्ट (Blue Dart) के नाम पर ठग लोगों को कूरियर भेजते हैं और फिर उन्हें डराकर पैसा वसूल करते हैं.
