BBC के दफ्तर में तीसरे दिन भी IT रेड जारी, कर्मचारियों को अगले नोटिस तक वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

BBC के दिल्ली और मुंबई में स्थित दफ्तरों पर पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग (IT) की रेड जारी है. दोनों ऑफिसों में 14 फरवरी को IT रेड शुरू हुई थी. विभाग ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर यह जांच शुरू की है. रेड के बाद से लेकर अब तक कंपनी की तरफ से सिर्फ इतना कहा गया है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा. कंपनी ने अगले नोटिस तक अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करने के लिए कहा है. 

मुंबई में BBC के सांताक्रूज स्थित दफ्तर पर छापा मारा गया है. मौके पर मौजूद IT अधिकारी अकाउंट्स की जांच कर रहे हैं. वहीं, दिल्ली में BBC के ब्यूरो ऑफिस पर रेड हुई है. सूत्रों के मुताबिक IT अधिकारियों ने BBC के साथ एक दस्तावेज शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि आयकर विभाग को तीन दिन तक सर्चिंग करने की अनुमति है.

BBC पर मारी गई रेड की टाइमिंग को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टी सवाल खड़े कर रही हैं. विपक्ष का आरोप है कि गुजरात दंगों पर आई BBC की डॉक्यूमेंट्री की वजह से बदले की कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस ने एक जारी ट्वीट में कहा था कि पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया. अघोषित आपातकाल

Exit mobile version