सोशल मीडिया पर भिड़े AAP-BJP:हरीश खुराना ने केजरीवाल को सिरफिरा मुख्यमंत्री कहा, इटालिया बोले- वो अनपढ़ों की पार्टी

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
17 अप्रैल को गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी पर टिप्पणी करने के लिए हुई थी। हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत भी मिल गई।

विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई। बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने केजरीवाल को सिरफिरे मुख्यमंत्री कह दिया।

जवाब में AAP नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि अनपढ़ जमात पार्टी को पैसे और नफरत से सीटें मिलीं हैं, वह इस बात से घबरा रही थी कि गुजरात में आप को पांच सीटें और 40 लाख वोट कैसे मिले।

दरअसल, 17 अप्रैल को गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी पर टिप्पणी करने के लिए हुई थी। हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत भी मिल गई।

इसके बाद गोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुजरात में AAP ने बीजेपी के किले में सेंध लगा दी है, इससे बीजेपी बौखला गई है। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो पार्टी ने ट्विटर पर शेयर किया था।

- Advertisement -

इस पर बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्विटर पर लिखा- तुम कह रहे हो कि बीजेपी बौखला गई है। अब जरा जनता को यह भी बता दो कि राज्य में बीजेपी ने कितनी सीटें जीती हैं।

गुजरात में बीजेपी को नफरत बेचकर सीटें मिलीं
गोपाल इटालिया ने हरीश के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा-बात ये है की अनपढ़ जमात पार्टी को गुजरात चुनाव में पैसे और नफरत बेचकर अपनी सीट तो मिल गई है लेकिन शिक्षा स्वास्थ के नाम पर भी पांच सीट और 40 लाख वोट कैसे मिल गए इस बात की बौखलाहट है। सारे अनपढ़ इस बात पर बौखलाए है कि ऐसे पढ़ाई लिखाई के नाम पे वोट मिलते रहेंगे तो उनका क्या होगा?

हरीश खुराना केजरीवाल को सिरफिरा CM बताया
इस पर हरीश ने कहा कि कल हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ एक सिरफिरे मुख्यमंत्री ने अपनी खीझ निकालने के लिए, एक 20 मिनट की कहानी सुनाने के लिए दिल्ली कि जनता के करोड़ो रुपए खर्च करके एक दिन का सत्र बुलाया। कही जेल जाने का डर तो नहीं? जवाब में गोपाल ने कहा कि अनपढ़ जमात पार्टी को पैसे और नफरत से सीटें मिलीं हैं, लेकिन वह इस बात से घबरा रही थी कि गुजरात में आप को पांच सीटें और 40 लाख वोट कैसे मिले।

बता दें कि CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी का नोटिस मिलने के बाद केजरीवाल ने 18 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। CBI ने 17 अप्रैल को दिल्ली सीएम से साढ़े 9 घंटे पूछताछ की। अगले दिन केजरीवाल ने विधानसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने एक बार फिर सरकार पर CBI, ED का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

यही नहीं केजरीवाल ने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया। उन्होंने एक काल्पनिक कहानी सुनाते हुए कहा कि एक अशिक्षित शासक की वजह से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।

Exit mobile version