बीती रात सुर संगीता मुजिकल ग्रुप द्वारा संगीत का आयोजन रखा गया था। पगनिस पागा स्थित बाल निकेतन सभागृह में आयोजित इस संगीत निशा में इंदौर और बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
ग्रुप की संगीता निंबोला ने बताया कि उनके द्वारा पहली बार ये आयोजन रखा गया था जिसमें 25 से ज्यादा कलाकारों ने 50 से अधिक गीतों की प्रस्तुति दी।
