पीएम ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया ‘आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे, इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं’।
