गोगामेड़ी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट कर बड़ा खुलासा किया है, रोहित गोदारा ने अपनी FB पोस्ट में लिखा है कि गोगामेड़ी की हत्या सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन के विवाद में हुई है, इसी के साथ रोहित गोदारा ने इस मामले में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कहा कि वैभव गहलोत ने ही उसे डिस्ट्रीब्यूशन के खेल में शामिल कराया। इसमें एक बड़ा हिस्सा खुद वैभव गहलोत लेते हैं, कहा कि एक्सटॉर्शन मनी का बड़ा हिस्सा वैभव गहलोत के पास जाता था, रोहित ने अपने पोस्ट में जल्द ही कुछ और बड़े नामों का खुलासा करने का दावा किया है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उसे तो डिस्ट्रीब्यूशन के खेल में खुद वैभव गहलोत ने इंवॉल्व कराया था। उसने यह भी कहा कि इस बात के उसके पास पक्के सबूत और कॉल रिकार्डिंग हैं।
