पुष्यमित्र भार्गव ने की मीडिया से चर्चा हुकुमचंद मिल मजदूर को हक दिलाने को लेकर की गई चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की मीडिया से चर्चा, हुकुमचंद मिल मजदूर को हक दिलाने को लेकर की गई चर्चा, चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद एमआईसी और परिषद बैठक बुलाने की कही बात इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनका हक दिलाने के मामले में मीडिया से चर्चा की,

जहां पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा न्यायालय के आदेश पर इस मामले में फैसला लिया गया था, जिसमें चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद इंदौर नगर निगम के द्वारा एमआईसी और परिषद की बैठक बुलाकर इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल, इंदौर के हुकुमचंद मिल मजदूर का संघर्ष पिछले 32 साल सतत चला आ रहा है, जहां पर विभिन्न स्तर और न्यायालय तक मिल के मजदूर अपने हक की राशि के लिए मांग उठ चुके हैं, जिसके बाद न्यायालय से हुए आदेश के पालन में प्रदेश सरकार के द्वारा इसके निराकरण की पहल की जा चुकी है, वहीं इसी मामले में आज महापौर पुष्यमित्र के द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया,

जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा जो पहल की गई थी, उसको क्रियान्वित करने की उद्देश्य से लगातार कवायत की जा रही है और इसी कड़ी में चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है और अगर चुनाव आयोग अनुमति प्रदान करता है तो 15 दिनों के अंदर ही एमआईसी और परिषद की बैठक बुलाकर इस मामले में निर्णय ले लिया जाएगा।

- Advertisement -

महापौर ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनका हक की राशि देने की बात कही चुनाव आयोग से अनुमति मिलने का है इंतजार

Exit mobile version