पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला,साजिश के तहत हुई हिंसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि हिंसा प्लानिंग के तहत की गई थी. ज्यादातर गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 25 साल बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे भीड़ में शामिल होकर अवैध हथियारों से फायरिंग कर रहे थे. इतना ही नहीं आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भीड़ में शामिल होकर हथियारों, ईंट, पत्थर, लाठी और डंडों से हमला किया था. हिंसा को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपने हथियार, लाठी-डंडे भी छिपा दिए थे. आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया की हिंसा करने के बाद कई आरोपी मेवात की पहाड़ियों में, राजस्थान के जयपुर-उदयपुर , उत्तर प्रदेश के मेरठ-आगरा-अलीगढ़ में जाकर छिप गए हैं.

Exit mobile version