द्वारकापुरी इलाके में गांजे को लेकर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले दो गुंडों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है।
टीआई बृजेश मालवीय के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के नाम शक्ति तोमर और अमन भालसे है। गुंडों ने 14 सितंबर की रात दिग्विजय मल्टी में उत्पात मचाया था। अफसरों ने मामला संज्ञान में लिया तो पता चला यहां अवैध रूप से गांजा और शराब बिकती है, इसलिए अपराधी आते रहते हैं। घटना के अगले दिन बदमाश गिरीश महावर को पकड़ा था। अब उसके दो साथी पकड़े हैं। शक्ति के खिलाफ पहले से हत्या का एक केस दर्ज है।
