कोचिंग की बिल्डिंग में 300 छात्र थे मौजूद, आग लगी तो रस्सी पकड़ लटके, ऊपर से कूदे… भयावह था मंजर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित ज्ञान बिल्डिंग में गुरुवार को आग लग गई. इस बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर चलते हैं और जिस समय आग लगी, उस समय इमारत में 300 छात्र थे. आग लगने के बाद इमारत में धुंआ उठने लगा. इसके बाद छात्रों में अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने जान बचान के लिए इमारत से रस्सियों के सहारे कूदना शुरू कर दिया. इस दौरान चार छात्रों को चोटें भी आई हैं. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आग करीब 11.45-11.50 बजे लगी थी. यह आग इमारत की तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी. आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे. छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे. ये रस्सी छात्रों को नीचे मौजूद लोगों ने फेंकी थी. इसके बाद लोगों ने गद्दे भी बिछा दिए थे. इन पर ही छात्र बिल्डिंग से कूदे. 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे आग लगने के बाद कोचिंग में अफरा तफरी मच गई. छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए रस्सियों के सहारे कूदना पड़ा. 

Exit mobile version