- इंदौर के मयूरनगर इलाके में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
इंदौर।आजादनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के पूर्व उसने पति के फोन पर मैसेज भी भेजा था। वह किराना दुकान संचालित करता है। पति ने आत्महत्या की वजह सांस की बीमारी बताई है।
टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना शनिवार रात मयूरनगर की है। सूचना मिली थी 27 वर्षीय चांदनी पति मोनू जैन ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मोनू की किराना दुकान है और चांदनी भी उसके साथ दुकान संभालती थी।
दोनों ससुराल देवास में शादी में गए थे। चाबियां गुम हो जाने के कारण चांदनी यह बोलकर लौट आई कि वह चाबी बना कर दुकान खोलेगी।
मोनू बाइक की चाबी बनवाने के लिए चला गया। उसने घर आकर मोनू के फोन पर मैसेज भेजा कि मुझे किसी से कोई परेशानी नहीं है। शक होने पर मोनू ने पड़ौसी को घर भेजा तो पता चला वह फांसी लगा कर जान दे चुकी थी।स्वजन के मुताबिक चांदनी को सांस की बीमारी थी।
