आज गणपति बप्पा की विदाई का दिन! जानें गणेश प्रतिमा विसर्जन विधि, मंत्र और आरती

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

भक्त आज विघ्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश जी की जय जयकारों के साथ विदाई दे रहे है. गणेश जी को जिस तरह शुभ मुहूर्त में और विधिपूर्वक घर में स्थापित किया जाता है, उसी तरह गणपति जी का विसर्जन भी किया जाता है. सही तरीके से लंबोदर की प्रतिमा का विसर्जन करने से सालभर तक गणपति जी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति स्थापित रहती है. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश शास्त्री से गणेश प्रतिमा विसर्जन विधि, मंत्र और आरती
विसर्जन से पहले करें पंचोपचार पूजन भगवान गणेश को विदाई देने के लिए सबसे पहले स्नान करने के बाद स्वयं तिलक लगाएं, इसके बाद आसन पर बैठें और गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें. इसके बाद पंचोपचार पूजन यानी धन, अक्षत, पुष्प, धूप और दीप से गणपति बप्पा को नैवेद्य लगाएं. इसके बाद गणेश जी की आरती करें और प्रभु से प्रार्थना करें, इसके बाद गणेश प्रतिमा को स्थान से हिला दें, इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन करें,

मिट्टी के गणेश को घर पर ऐसे करें विसर्जित

मिट्टी के गणेश जी को जब विसर्जित किया जाता है तो बहुत से लोग बाल्टी या बर्तन में गणेश जी को विसर्जित करने के बाद मिट्टी और पानी घर के गमले या फिर घर के बगीचे में ही डाल देते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है. कोशिश करें कि गणेश जी का विसर्जन तालाब, नदी, बावड़ी के किनारे ही हो. अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो पहले घर में किसी बर्तन में मिट्टी के गणेश जी को विसर्जित करें और फिर उसके बाद उस मिट्टी और पानी को घर के आसपास के किसी गार्डन में ले जाकर किसी बड़े पेड़ के नीचे छोड़ दें

गणेश जी की विदाई कैसे करें?

- Advertisement -

अगर नदी, तालाब या पोखर के किनारे विसर्जन कर रहे हैं तो कपूर से आरती कर लें. इसके बाद खुशी – खुशी विदा करें. गणपति जी को विदा करते समय अगले साल आने की कामना करें. इसके साथ ही भूल चूक के लिए माफी मांग लें. गणपति विसर्जन कैसे करते हैं? गणपति विसर्जन के लिए पूजा करने वाले व्यक्ति पर पानी छिड़का जाता है. विसर्जन के लिए घर से निकलते समय गणपति बप्पा को नारियल चढ़ाया जाता है और एक बार में ही तोड़ दिया जाता है. नारियल को भगवान गणेश के साथ विसर्जित किया जाता है. गणेश विसर्जन से पहले क्या करना चाहिए? विसर्जन करने से पहले गणपति की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. उन्हें लाल चन्दन, लाल पुष्प, दूर्वा, मोतीचूर के लड्डू या बेसन के लड्डू, पान, सुपारी, धूप-दीप आदि चढ़ाएं. आज सपरिवार गणपति की आरती और हवन करें. विसर्जन से पहले एक पोटली में लड्डू और दक्षिणा बांधकर गणपति के हाथ में दें.

गणेश विसर्जन के बाद कलश का क्या करें?

आपने देव पूजन में दक्षिणा चढ़ाई थी उसे और कलश की दक्षिणा को मिलाकर किसी पंडित जी को दान कर सकते हैं, अगर कोई पंडित जी समय पर नहीं मिल पाते हैं तो उन पैसों को आप किसी कन्या को दे दीजिए, इसके बाद अब कलश के जल से अपने पूरे घर में केवल वाथरूम को छोड़कर छिड़काव कर दीजिए. बप्पा को विदा करते हुए इन मंत्रों का करें जाप गणेश विसर्जन के दौरान बप्पा को विदा करने वाले इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ॐ यान्तु देवगणः सर्वे पूजामादाय मामकिम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनापि पुनरागमनाय च ॥

• ऊँ मोदाय नमः

• ॐ रामाय नमः

• ॐ सुमुखाय नमः

• ऊँ दुर्मुखाय नमः

• ऊँ अविधानाय नमः

ॐ विघ्नकरते नमः

Exit mobile version