अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे संजय सिंह, आज होगी सुनवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आप नेता संजय सिंह ने जांच एजेंसी खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा ईडी को दी रिमांड को भी चुनौती दी है। संजय सिंह की इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं आप नेता: ED

मंगलवार को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत उनकी रिमांड को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया था। ईडी ने अदालत को बताया कि आप नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी जांच में साथ नहीं दे रहे हैं।

Exit mobile version