स्कूल वैन ने ली बच्चे की जान:घर के बाहर खेल रहा था,तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मारते हुए निकली,रात में अस्पताल में तोड़ा दम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले एक 9 साल के बच्चे को निजी स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बच्चे को उपचार के लिये एमवाय ले जाया गया।

रात में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चा यहां अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था।पुलिस के मुताबिक घटना जनता क्वार्टर इलाके की है।

शनिवार शाम करीब 5 बजे के लगभग आशीष(9) पुत्र गणेश शर्मा को घर के बाहर खेलने के दौरान विकास विधा निकेतन की वैन ने टक्कर मार दी। इस दौरान वैन को लोगो ने रोका। घायल आशीष को उपचार के लिये एमवाय भेजा गया। रात में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगो ने बताया कि आशीष क्लास 3 में अन्य स्कूल में पढ़ाई करता था।

कुछ देर पहले ही वह भी स्कूल से आया। इसके बाद शाम को दोस्तो के साथ खेलने के लिये बाहर निकला तभी हादसे का शिकार हो गया। परदेशीपुरा पुलिस ने वेन को जब्त किया है। *तीन भाईयों में सबसे छोटा*

- Advertisement -

आशीष के परिवार में उसके दो बड़े भाई है। वह तीन भाईयों मंे सबसे छोटा है। आशीष के पिता भी ड्रायविंग का काम ही करते है। परिवार के लोगो ने बताया कि घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही हादसा हुआ है। जो वहां लगे कैमरो में भी कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने ड्रायवर के खिलाफ कारवाई की बात कर रही है।

Exit mobile version