मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है, जहा रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को इंदौर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया जारी है तो वही चुनाव आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इंदौर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन काले ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है सोमवार सुबह 10 बजे से होलकर साइंस कॉलेज के कंप्यूटर कक्ष में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, करीब 2 से 3 चरण में होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के 80 से अधिक रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी भाग ले रहे हैं जिन्हें चुनाव से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 12 जून से 6 जुलाई 2023 तक इंदौर उज्जैन संभाग के DEO, RO, और ARO को चुनाव संबंधित कई तरह की बारीकियों से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
