एक ही बदमाश कई वारदातों बाद देखे गए फुटेज में दिखा, सभी हैं मजदूर
अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा फोन दिलाने के लिए चेन लूट की वारदातें करने वाले 6 बदमाशों को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने की 6 लूटी गई चेन बरामद हुई है। क्षेत्र में की गई 12 लूट की वारदातों का खुलासा हुआ तो हुआ ही, लूट में उपयोग की गई 4 बाइकें भी जब्त की गई हैं।विजय नगर टीआई रवींद्र गुर्जर ने बताया कि इलाके में हो रही चेन व मोबाइल लूट की वारदातों में आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम सक्रिय थी। सभी आरोपी नशा करते हैं। मौज-मस्ती के शौकीन इन बदमाशों की गर्लफ्रेंड भी हैं। कुछ आरोपियों ने कबूला कि वे गर्लफ्रेंड को महंगा फोन दिलवाने के लिए लूट करने लगे थे।
