लगातार खराब हो रही दिल्ली की आबोहवा, प्रधानमंत्री कार्यालय को देना पड़ा दखल, तैयार हुई खास रणनीति

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली में हर दूसरे दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के वक्त आज भी आसमान में धुंध दिखाई दी. इसी बीच दिल्ली के मुख्य सचिव ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विशेष आदेश जारी किया है.  दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की गई है. 

13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए खास रणनीति तैयार

दिल्ली के 13 हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की गई है. ये 13 हॉटस्पॉट आनंद विहार, विवेक विहार, द्वारका, ओखला, वजीरपुर, अशोक विहार, आरके पुरम, बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, रोहिणी, मुंडका और पंजाबी बाग हैं. एमसीडी और सुरक्षा एनडीएमसी के सभी उपायुक्तों को इन हॉटस्पॉट के लिए लक्षित और विशिष्ट उपायों को तेज करने का निर्देश दिया गया है.

दिल्ली के सभी जिलों के लिए निगरानी समितियों का गठन

- Advertisement -

पहली बार, दिल्ली के सभी 11 जिलों के लिए निगरानी समितियों का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व एक समन्वयक करेगा और इसमें जिला मजिस्ट्रेट, डीसीपी ट्रैफिक, डिप्टी कमिश्नर एमसीडी, मुख्य अभियंता डीडीए और अन्य अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे. निगरानी समितियां GRAP दिशानिर्देशों को लागू करेंगे और अन्य कार्यों के बीच फील्ड विजिट करेंगी.

Exit mobile version