राहुल गांधी ने बाइक रिपेयरिंग करना सीखा:दिल्ली के गैरेज में काम किया, ऑटो पार्ट फिट करते हुए फोटो पोस्ट की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। राहुल ने मंगलवार रात करीब 9.30 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

फोटो में राहुल के सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में राहुल एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेच कसते दिखाई दे रहे हैं। वही, एक फोटो में वे गैरेज कर्मी से मशीन की जानकारी ले रहे हैं।

फोटो में देखें राहुल की गैरेज यात्रा

राहुल ने बाइक का पार्ट हाथ में लिया है।
राहुल किसी बाइक में नट कस रहे हैं।
राहुल बाइक में किसी पार्ट को लगा रहे हैं।
मशीन के बारे में कर्मचारी से बात करते राहुल गांधी।
कर्मचारी से बातचीत करते राहुल।
गैरेज से बाहर निकले को युवकों ने राहुल को घेर लिया और हाथ पकड़ने लगे।
Exit mobile version