राजस्थान से लगी भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ी चौकसी, अब बॉर्डर से लगे 52 गांवों में रात में घूमने पर बैन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जैसलमेर के कलेक्टर आशीष गुप्ता की ओर से आज शनिवार को यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सरहदी इलाकों में शाम 6 से सुबह 7 बजे तक लोगों को घर के अंदर ही रहना होगा। इस दौरान अगर कोई भी घर से बाहर निकला तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर चौकसी बढ़ाने और घुसपैठ व स्मगलिंग को रोकने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।

जिला कलेक्टर की ओर से जारी यह आदेश 12 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा।

Exit mobile version