यमुना 4 दिन से खतरे के निशान के ऊपर:CM केजरीवाल ने सेना से मदद मांगी; सुप्रीम कोर्ट, लाल किला, राजघाट, ITO में पानी-पानी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया।

हालात बिगड़ते देख CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, ITO के पास 12 नंबर ड्रेनेज का रेगुलेटर टूटने से बाढ़ का पानी आ रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ के पास टूटे ड्रेनेज का निरीक्षण किया। एलजी ने कहा, मैं आपको बताना चाहूंगा कि यह समय किसी को दोष देने या टिप्पणी करने का नहीं है। अभी हमें टीम वर्क करने की जरूरत है। मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है।

- Advertisement -

इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांस से अमित शाह को फोन करके दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। शाह ने पीएम को बताया, अगले 24 घंटे में यमुना का वाटर लेवल कम हो सकता है।

तस्वीरों में देखिए दिल्ली में बाढ़ के हालात…

दिल्ली के लाल किले में पानी भर गया। यह आज सुबह का एरियल व्यू है।
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में गाड़ियां और सामान डूब गया।
दिल्ली में यमुना नदी का पानी बढ़ने से ITO रोड पर जलभराव हो गया।
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में पानी लबालब भरा हुआ।
DMRC ने ट्वीट कर बताया कि एहतियात के तौर पर यमुना नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की गति से गुजर रही हैं।
यमुना बाजार इलाके में कई बस और ट्रक पानी में डूब गए।
Exit mobile version