मोबाईल स्नैचर गैंग के शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में धराये ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपियों के द्वारा भंवरकुआ क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर फरियादी के हाथो से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग की घटना को दिया था अंजाम।

✓आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 12 मोबाइल फ़ोन जिनमें Iphone भी हैं शामिल एवं 01 धारदार चाकू बरामद।

✓आरोपी निखिल के विरुद्ध धारा 307 का अपराध पहले भी हो चुका है पंजीबद्ध।

इंदौर- शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट , चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामों पर मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ द्वारा संयुक्त कारवाही कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर नाम आरोपी (1) निखिल उर्फ़ नकुल पिता श्याम सिँह चावड़ा उम्र 22 साल नि 155 वृन्दावन कॉलोनी बाणगंगा इंदौर (2) आदित्य पिता राजेश राठौर उम्र 18 साल नि.155 वृन्दावन कॉलोनी बाणगंगा इंदौर, (3). नाबालिक का होना बताया । आरोपियों के पास से मिले मोबाइल के संबंध मे बिल पूछते नही होना बताया।

- Advertisement -

आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा बताया की एक मोटर सायकल पर सवार होकर भंवरकुआ क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर पढ़ने लिखने वाले छात्रों को निशाना बनाकर चलते फिरते मोबाईल छीनने की घटना को अंजाम दे रहे थे पिछले करीब 1 माह में आरोपियों ने भंवरकुआ, ऐरोड्रम, छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों में मोबाइल छीनने की कई वारदातl कर मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना भंवरकुआ पर धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।

पूछताछ यह भी बताया कि आरोपीयो की स्नैचिंग गैंग में बिट्टू मुख्य आरोपी फरार है जिसने उक्त गिरफ्तार आरोपियों को ब्राउन शुगर जैसे अवैध मादक पदार्थ पीना सिखाया व नशे करने के लिए पैसों की जरूरत हेतु स्नैचिंग की वारदात करना भी सिखाया, आरोपियों में तकनीकी ज्ञान वाले आरोपी भी है जो मोबाइल का लॉक तोड़कर सस्ते में बेचने का कार्य करते है, पुलिस आरोपी बिट्टू की धरपकड़ हेतु तलाश कर रही है।

   *आरोपियों के कब्जे से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का मशरूका एवं चाकू बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना थाना भंवरकुआ पुलिस के द्वारा की जा रही है व अन्य स्नेचिंग कि घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।*
Exit mobile version