मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, वर्ना हम करेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से इस मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से उन्हें धक्का लगा है. मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को खुलेआम बिना कपड़ों के परेड कराने को लेकर देशभर में गुस्सा है. इसी बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने भी | इस मामले का स्वतः संज्ञान ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो मणिपुर में दो महिलाओं को ना घुमाने के कल सामने आए वीडियो से वास्तव में परेशान है. देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से इस मामले पर कार्रवाई करने को कहा है. इसके अलावा चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है सीजेआई ने कहा कि ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है, अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे

चीफ जस्टिस की सख्त टिप्पणी इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई के निर्देश देते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट भी तलब की है. सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि अगले हफ्ते शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई होगी. इस मामले को लेकर CJI चंद्रचूड़ ने कहा, “हमें इन तस्वीरों से धक्का पहुंचा है, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं को सामान की तरह इस्तेमाल किया गया. हमें यह बताया जाए कि जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उन पर क्या कार्रवाई हुई.”

Exit mobile version