ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले भाई-बहन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस में ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों से 40 लाख रुपये मूल्य की 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जहाँ तस्कर राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे।

मामला इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के बाद बायपास स्थित इलाके से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली महिला सपना देवकर और उसके भाई दीपक को गिरफ्तार किया है आरोपियों की तलाशी लेने पर 266 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपए मूल्य की बताई जा रही है पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में तस्करी करते थे जहां पहले नए युवाओं को नशे की लत लगाते थे पकड़े गए दोनों ही भाई बहन काफी लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे पूछताछ में कई राजस्थान के तस्करों के नाम सामने आए हैं जिनको लेकर पुलिस राजस्थान पुलिस संपर्क कर आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

Exit mobile version