इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में फिर लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश युवक का फोन छीनकर फरार हो गए।घटना 21 जुलाई को शहीद पार्क स्थित रामप्यारे हनुमान मंदिर के समीप की है। फरियादी मंडीदीप रायसेन निवासी तरुण विक्रम देव ओझा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन दिन पहले ही खजराना के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपित बाइक चुराकर 12 लोगों से फोन लूट चुके थे।
